how-to-take-care-of-eyes-during-summer-season1045Eye Care Tips: Best eye care tips | आंखों की देखभाल के सबसे अच्छे नुस्खे
Share on

Eye Care Tips: शरीर का ध्यान रखना जितना जरूरी है उतना ही आंखों का भी ध्यान रखना जरूरी है। कई बार लगातार टीवी, फोन या लैपटॉप चलाने से आंखों पर काफी जोर पड़ता है। जिससे आंखें कमजोर हो जाती हैं और साथ ही आंखों में जलन, मोतियाबिंद और ऐसी कई और बीमारियां भी होती है। इसके अलावा विटामिन की कमी से भी आंखों पर असर पड़ता है। लेकिन हम उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं, जोकि आंखों के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। इसीलिए जरूरी है कि हम आंखों का समय-समय पर चेकअप (Eye Care Tips) करवाएं ताकि आंखें स्वस्थ रहें। इसके साथ ही खानपान और एक्सरसाइज का भी ध्यान रखें। आज हम आपको आंखों को स्वस्थ रखने के लिए ऐसे ही कुछ 5 टिप्स (Eye Care Tips) बताएंगे।

Eye Care Tips: गर्मियों के मौसम में आंखों की देखभाल कैसे करें?

Best Eye Care Tips आंखों को स्वस्थ रखने के 5 टिप्स

Health OPD से विशेष बातचीत के दौरान नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर महिपाल सचदेव (Eye Specialist Dr. Mahipal Sachdev) (सेंटर फॉर साइट के चेयरमैन) ने आंखों के दिक्कत से जुड़ी सारे सवालों के जवाब दिए हैं। इसके अलावा आंखों को स्वस्थ रखने के लिए 5 टिप्स बताए हैं।

• विटामिन ए से भरपूर खाना खाएं

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि हम विटामिन ए भरपूर खाना खाए। जैसे कि गाजर, दुध, टमाटर, हरी सब्जियां और इत्यादि। इन सब में बीटा कैरोटीन होता है जो हमारे आंखों के लिए फायदेमंद होता है और बुढ़ापे तक उन्हें स्वस्थ रखता है।

• सालाना चेकअप कराएं

दूसरा सबसे महत्वपूर्ण टिप है कि हम आंखों का सालाना चेकअप करवाएं, क्योंकि फोन लैपटॉप इस्तेमाल करने की वजह से हमारे आंखों में बहुत जोर पड़ता है और हमारी आंखें कमजोर हो जाती हैं। इसीलिए जरूरी है कि हम सालाना अपनी आंखों का चेकअप करवाया और कोई दिक्कत हो तो उसका इलाज करवाएं।

• बिना डॉक्टर से पूछे कोई दवा ना लें

हम हमेशा ऐसी गलतियां करते हैं, अगर कोई भी दिक्कत होती है तो बिना डॉक्टर से कंसल्ट किए हम खुद डॉक्टर बन जाते हैं। लेकिन ऐसा ना करें अगर आंख में कोई भी दिक्कत है तो पर डॉक्टर से दिखाए उसके बाद कोई भी दवा ले।

• शुगर या फैमिली हिस्ट्री ग्लूकोमा की है तो रखें ध्यान

अगर आपको शुगर की दिक्कत या फैमिली हिस्ट्री ग्लूकोमा की है तो विशेष ध्यान रखें और डॉक्टर से इसका इलाज करवाएं। इसके अलावा अगर आपकी उम्र 40 साल से ज्यादा है तो सालाना चेकअप जरूर करवाएं।

• एक्सरसाइज करें

सभी समस्याओं का एक्सरसाइज सबसे रामबाण इलाज है। इसीलिए आपको शरीर या आंखों से जुड़ी समस्या हो तो एक्सरसाइज करें।

यह भी पढ़ें:

Health OPD को आप Facebook, Twitter पर जरूर फॉलो करें। हेल्थ से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी के लिए आप हमारा YouTube चैनल जरूर सब्सक्राइब करें। फीडबैक या शिकायत के लिए आप हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं