Daily Water Intake Requirement

Daily Water Intake Requirement: इस दुनिया में जहां-जहां जीवन है, वहां-वहां पानी है। मनुष्य सबसे ज्यादा पानी पर ही निर्भर है। एक इंसान के शरीर का 60 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा पानी का ही बना होता है। ऐसे में पानी के बिना जीवन की कल्पना नहीं कर सकते हैं। पानी पीने (Daily Water Intake Requirement) से शरीर हाइड्रेटेड रहता है। लेकिन कई लोगों को पता नहीं होता है कि एक दिन में आखिर कितना पानी पीना चाहिए। कोई कहता है कि रोजाना 2 लीटर पानी पीना चाहिए तो कोई कहता है कि 8 ग्लास पानी पर्याप्त है। लेकिन आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि प्रतिदिन (Daily Water Intake Requirement) कितना पानी पीना जरूरी है।

सुबह कितना पानी पीना चाहिए?

सुबह-सुबह पानी पीना काफी फायदेमंद होता है। लेकिन ज्यादा पानी पीना भी सेहत के लिए हानिकारक है। प्रत्येक व्यक्ति को रोज़ सुबह एक ग्लास पानी पीना चाहिए। सुबह-सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और मेटाबॉलिज्म बढ़ता है।

 Gritty products damage skin: ग्रीटी प्राडक्ट्स कर सकते हैं स्किन को खराब

खड़े होकर या बैठकर पानी पिएं?

पानी हमेशा बैठकर पिएं। साथ ही, पानी पीते समय ध्यान दें कि पानी धीरे-धीरे पिएं। बैठकर पानी पीने से पानी जल्दी अवशोषित हो जाता है और आपके शरीर को फायदा करता है।

पानी कैसे पिएं?

ऊपर से पानी पीने से आपको तुरंत ऊर्जा मिलती है। इसलिए अगर आप ऊपर से पानी पीते हैं तो आराम से पिएं। लेकिन अगर आप घर में हैं तो ग्लास को मुंह लगाकर पानी पी सकते हैं।

डिटॉक्स पानी शरीर के लिए कितना अच्छा है?

तांबे के बर्तन में पानी पीना सबसे अच्छा माना गया है। इस पानी को पीने से पहले थोड़ा गुनगुना कर लें और फिर पिएं। यह आपके शरीर को डिटॉक्स करता है।

दिन में औसतन कितना पानी पीना चाहिए?

सभी लोग एक-दूसरे से अलग हैं, इसलिए किसके शरीर को कितना पानी चाहिए यह भी समान नहीं होता। पानी पीते समय ध्यान दें कि आप किस ऋतु में पानी पी रहे हैं। किसी भी व्यक्ति के शरीर को कितने पानी की आवश्यकता है, उसके हिसाब से पानी का सेवन करें। गर्मियों में आप ज्यादा पानी पी सकते हैं, लेकिन सर्दियों में उतना पानी नहीं पीते हैं। वहीं एक स्वस्थ व्यक्ति दिन में तीन से चार लीटर पानी पी सकता है।

क्या खाने के साथ पानी पिएं या नहीं?

खाने से पहले पानी पीने से आपकी पाचन क्रिया कमजोर हो सकती है। साथ ही धीरे-धीरे आपको भूख लगना बंद हो जाएगा। वहीं, खाने के बाद पानी पीने से आपको मोटापे की परेशानी हो सकती है। इसलिए खाना खाने के दौरान बीच-बीच में थोड़ा-थोड़ा पानी पिएं।

Health OPD को आप Facebook, Twitter पर जरूर फॉलो करें। हेल्थ से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी के लिए आप हमारा YouTube चैनल जरूर सब्सक्राइब करें। फीडबैक या शिकायत के लिए आप हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं।