Blood Pressure Control Diet

हम अक्सर प्रेशर कुकर का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए करते हैं। जिससे खाना भी जल्दी बन जाता है और ईंधन की भी बचत हो जाती है। यदि आप भी ऐसा करते हैं, तो आप अलर्ट हो जाएं। क्योंकि आप यह नहीं जानते कि थोड़ा ईंधन को बचाने और खाने को जल्दी बनाने के चक्कर में आप अपने स्वास्थ्य के साथ बड़ा खिलवाड़ कर रहे हैं। अगर आप प्रेशर कुकर का करते हैं इस्तेमाल, तो हो जाएं सावधान । इससेआपकी सेहत को हो सकता है नुकसान।

एक्सपर्ट के अनुसार – प्रेशर कुकर में खाना बनाना जितना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होत है, उससे कहीं ज्यादा यह आपके स्वास्थ्य के लिए खराब होता है। प्रेशर कुकर में कुछ चीजों को पकाकर सेवन करने से आपके सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कुकर में क्या खाना पकाना चाहिए और क्या खाना नहीं पकाना चाहिए

सब्जियों को कुकर में पकाना – अगर आप प्रेशर कुकर में पोषक तत्वों से भरपूर सब्जियों को पकाते हैं। तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि जब आप सब्जियों को कुकर में पकाते हैं। तो सब्जियों में मौजूद पोषक तत्व बाहर नहीं निकल पाते हैं। यदि आप इन्हीं सब्जियों को किसी दूसरे पेन या कढ़ाई का इस्तेमाल करके पकाते हैं। तो ज्यादा पकाने पर सब्जियों के अंदर जो पोषक तत्व होते हैं वह खत्म हो जाते हैं।

स्टार्च से भरपूर चीजों को कुकर में पकाना – यदि आप प्रेशर कुकर में स्टार्च वाले खाद्य पदार्थों को बनाते हैं। तो यह आपके सेहत के लिए हानिकारक होगा। क्योंकि इन खानों को कुकर में बनाने से एक्रीलामाइड नामक केमिकल उत्पन्न होता है,जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है। इसका बुरा प्रभाव आपके सेहत पर पड़ता है। जिससे आपको न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर और कैंसर जैसी बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती हैं। इसलिए बिल्कुल भी प्रेशर कुकर में स्टार्च से भरपूर चीजें जैसे चावल,पास्ता,आलू आदि को पकाकर नहीं खाना चाहिए।

चिकन और मटन को कुकर में पकाना – चिकन और मटन को प्रेशर कुकर में पकाना सही होता है। इसे कुकर में बनाने से चिकन और मटन अच्छी तरह से पक जाता है और आपको इसे पचाने में भी आसानी होती है। वहीं अगर आप इसे किसी खुले बर्तन में पकाते हैं तो टाइम भी ज्यादा लगता है और साथ ही कभी-कभी अच्छे से पक भी नहीं पाते हैं। जिसके कारण आपको इसे पचाने में भी काफी मुश्किल होता है और आपका सेहत खराब भी हो सकता है।

Health OPD को आप Facebook, Twitter पर जरूर फॉलो करें। हेल्थ से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी के लिए आप हमारा YouTube चैनल जरूर सब्सक्राइब करें। फीडबैक या शिकायत के लिए आप हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं।