Irregular periods natural remedy: महिलाओं में सही मासिक चक्र 28 दिनों का होता है। जिन महिलाओं या किशोरियों को 29वें दिन पर पीरियड्स हो जाते हैं, तो उनका मासिक चक्र एकदम सही होता है। लेकिन अगर किसी को 21 दिन या उससे पहले मासिक धर्म शुरू हो जाते हैं और माहवारी 8 दिनों से अधिक समय तक रहती है, तो समझें कि वह अनियमित मासिक धर्म (Irregular periods natural remedy) की समस्या से पीड़ित है। आइए जानते हैं, उन आसान उपायों के बारे में, जिन्हें आजमा कर इस समस्या (Irregular periods natural remedy) से हमेशा के लिए छुटकारा पाया जा सकता है।
1 ) अनियमित पीरियड्स की एक बड़ी वजह तनाव भी होता है। तनाव-मुक्त जीवन के लिए योग और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। नियमित व्यायाम वैसे भी बहुत सारी परेशानियों का हल होता है। इससे कई तरह की बीमारियों से शरीर बचा रहता है।
2 ) आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आपके किचन में मौजूद दालचीनी इस समस्या से छुटकारा दिला सकती है। आधा चम्मच पिसी दालचीनी को एक गिलास दूध में मिलाएं और पी लें। पीरियड्स के दौरान वैसे भी गर्म दूध पीकर सोने से पेट को आराम मिलता है और नींद अच्छी आती है। लेकिन अगर उसमें दालचीनी भी मिला लेंगे तो यह सोने पे सुहागा जैसा काम करेगा।
3 ) अदरक और सौंठ, दोनों पीरियड्स को नियमित करने में सहायक माने जाते हैं। एक तो अदरक की तासीर गर्म होती है, जिसकी वजह से पीरियड्स का फ्लो सही रहता है। दूसरा, अदरक पेट को आराम देती है और शरीर की इम्युनिटी बढ़ाती है। अदरक को आराम से कच्चा खाया जा सकता है। लेकिन उससे भी आसान और मस्त तरीका है एक बढ़िया-सी कड़क अदरक वाली चाय बनाएं और पी जाएं। वह भी उतना ही फायदा करेगी।
4 ) चुकंदर पीरियड्स के साथ ही सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। आप इसे चाहे सलाद के रूप में खाएं या इसका जूस पी लें या रायता बनाकर खाएं। यह हर रूप में शरीर को फायदा ही पहुंचाएगा।
5 ) इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए सबसे जरूरी है सही और संतुलित पौष्टिक आहार। पीरियड्स के दौरान खट्टे और मसालेदार खाने से परहेज़ करें। चाय, कॉफी के अलावा ठंडी चीजों के सेवन से भी बचें। खाने में देसी घी जरूर शामिल करें।
Health OPD को आप Facebook, Twitter पर जरूर फॉलो करें। हेल्थ से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी के लिए आप हमारा YouTube चैनल जरूर सब्सक्राइब करें। फीडबैक या शिकायत के लिए आप हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं।