Mistakes made during periods: महिलाओं को हर महीने पीरियड्स का सामना करना पड़ता है। हालांकि यह एक ऐसा नेचुरल प्रोसेस है, जिससे महिलाओं के शरीर में जमा सारी गंदगी निकल जाती है।लेकिन पीरियड्स दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोनल परिवर्तन होते है और इसके कारण उन्हें स्वभाव में चिड़चिड़ापन, पेट दर्द, शरीर में अकड़न, सिरदर्द जैसी परेशानियां झेलनी पड़ती है, जिसके लिए आज कल लड़कियां दवाएं खाने लगती है, लेकिन ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है । आइए आज आपको बताते हैं कि पीरियड्स के दौरान क्या करें और क्या न करें…
पीरियड्स के दौरान क्या करें
अक्सर लोग पीरियड्स के दौरान भारी काम करने से मना करते हैं लेकिन एक्सपर्ट की मानें तो इस दौरान महिलाओं को हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करते रहना चाहिए।
पीरियड के दिनों में सूजन और ऐंठन को कम करने के लिए खुद को हाईड्रेट रखना बहुत जरूरी है। पीरियड के दौरान अगर आप शरीर में सूजन महसूस करती हैं तो आपको ज्यादा मात्रा में पानी पीने की जरूरत है।
पीरियड के दिनों में महिलाएं जितनी नींद पूरी करें उतना उनकी सेहत के लिए अच्छा है। कोशिश करें कि 8 से 9 घंटे की नींद लें। महीने के समय में मूड स्विंग और चिड़चिड़ापन दूर करने का ये सबसे अच्छा तरीका है।
पौष्टिक गुणों से भरपूर आहार खाने से शारीरिक कमजोरी दूर रहती है, जिससे आप पीरियड्स के दौरान भी एनर्जी भरपूर व स्वस्थ रहते हैं इसलिए फल, दूध उत्पाद और हरी पत्तेदार सब्जियों का भरपूर सेवन करें।
शरीर दर्द, थकान और पेट दर्द ठीक करने के लिए 1 चम्मच हल्दी का पाउडर 1 गर्म गिलास दूध में मिलाकर पीएं। इससे शरीर में गर्मी पैदा होती हैं, जिससे इन सब समस्याओं से राहत मिलती है।
पीरियड्स के दौरान क्या न करें
ज्यादा नमक का खाना खाने से पीरियड्स के दौरान ऐठन बढ़ जाती है और इस दौरान आप खुदको और सुस्त महसूस करते हैं। महिलाओं को पीरियड्स के समय खुद को एक्टिव रखने के लिए अधिक से अधिक फल और सब्ज़ियां खाना चाहिए जिससे आपको आवश्यक मिनरल्स और विटामिन मिलते रहें।
पीरियड्स के दौरान बहुत तंग कपड़े पहनना सही नहीं है। इन दिनों ऐसे कपड़े पहनें जिन्हें पहनकर आप आराम महसूस करें। वरना चिड़चिड़ापन होने की आशंका बढ़ जाती है।
सफेद पैंट कभी भी आउट ऑफ़ फैशन नहीं होती हैं। और पीरियड्स के दौरान इन्हें पहना किसी किसी चुनौती से कम नहीं है। इसलिए इस रिस्क को लेने से अच्छा है कि आप अपनी सफेद पैंट को महीने के इन दिनों में बिलकुल ना पहने।
खाना छोड़ना खतरनाक हो सकता है। आपको याद रखने की जरूरत है कि इस दौरान शरीर काफी कमजोर होता है, ऐसे में खाना छोड़ना भारी पड़ सकता है। कोशिश करें कि आप जो भी आहार लें वो पौष्टिक ही हो।
अगर पीरियड्स के दौरान आपको तेज दर्द होता है या फिर पीठ में अकड़ आ जाती है तो आपके लिए बेहतर होगा कि आप शारीरिक श्रम करने से बचें। वरना आपके शरीर का ये दर्द और अधिक बढ़ सकता है।
Health OPD को आप Facebook, Twitter पर जरूर फॉलो करें। हेल्थ से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी के लिए आप हमारा YouTube चैनल जरूर सब्सक्राइब करें। फीडबैक या शिकायत के लिए आप हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं।